मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 05 अक्टूबर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थी जो शिक्षण सत्र 2026.27 में राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थाओं जैसे आईआईटी, एआईआईएमएस, आईआईएम, एनएलयू, एमबीबीएस, एनआई में चयन उपरांत प्रवेश प्राप्त करने के लिए तात्कालिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना संचालित है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि योजनान्तर्गत पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रपत्र में पंजीकृत डाक अथवा कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर ऑफ लाईन आवेदन 30 अक्टबूबर तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कलेक्टोरेट भवन प्रथम तल कक्ष क्रमांक 106 में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम तथा शर्तें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास प्रथम तल कक्ष क्रमांक 106 कलेक्टोरेट परिसर जांजगीर से अथवा विभागीय पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in या जिला जांजगीर-चाम्पा की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि समाप्ति पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।