निस्वार्थ भाव से सेवा ही देश की सच्ची देशभक्ति और असली तपस्या- अंजय शुक्ला…..

निस्वार्थ भाव से सेवा ही देश की सच्ची देशभक्ति और असली तपस्या- अंजय शुक्ला…..

आज 5 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन से प्रेरित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ग्राम टेकारी में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला एवं मुख्य अतिथि के रूप में धरसीवा विधायक श्री अनुज शर्मा उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में श्री अंजय शुक्ला ने मितानिन दीदी, आँगन बाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं, समूह की दीदियाँ एवं स्वच्छता दीदियों के जीवन से सभी लोगों को प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि निस्वार्थ भाव से सेवा ही देश की सच्ची देशभक्ति और असली तपस्या है, जिसे हर नागरिक एवं कार्यकर्ता को अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनुज शर्मा ने अपने उद्बोधन में सार्वजनिक जीवन में सेवा को ही सफलता का मूल मंत्र बताया ।
कार्यक्रम में ग्राम टेकारी की समस्त मितानिन दीदी, आँगन बाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, समूह की दीदियाँ एवं स्वच्छता अभियान की दीदियों का सम्मान को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रायपुर जिला ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति रश्मि वर्मा, जिला पंचायत व महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती स्वाति वर्मा जी,
जनपद सभापति श्रीमती प्रीति भरत सोनी, जनपद सभापति श्रीमती बबीता गणेशन मुर्ति, बोहरडीह मंडल अध्यक्ष श्री हरि शंकर वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष श्री दिनेश खुटे, रायपुर जिला ग्रामीण कोषाध्यक्ष श्री अरविंद ठाकुर जी, वि.मंडल उपाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर वर्मा जी, ग्राम-टेकारी सरपंच श्री चंद्रकांत वर्मा, उपसरपंच श्री हरिश धीवर, अन्य पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री श्री रामेश्वर वर्मा जी, ग्राम टेकारी बूथ अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा एवं श्रीमती जानकी देवांगन, बोहरडीह मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा वर्मा, बोहरडीह मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा नायक, बोहरडीह मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती रूकमणी शिवारे, बोहरडीह मंडल उपाध्यक्ष श्रीमान राजेन्द्र पुरी गोस्वामी, बोहरडीह मंडल बूथ अध्यक्ष राजेन्द्र रहले जी एवं श्री पुरुषोत्तम साहू जी, ग्राम टेकारी पंच गीता साहू, चुकेश्वरीं वर्मा, मीना वर्मा, आरती धीवर सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

About The Author