पॉलिटेक्निक कॉलेज सकरी में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज कार्यशाला का आयोजन
बलौदाबाजार, 5 अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बलौदाबाजार द्वारा शासकीय पालिटेक्निक महाविद्यालय सकरी में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एआई नवाचार एवं उद्यमिता के प्रति रुचि विकसित करना। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्षों की संकल्प यात्रा एवं सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज से विद्यार्थियों के इनोवेशन के बारे में जानकारी दी।
प्रबंधक जितेन्द्र कुमार धिरही ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज की जानकारी, पंजीयन प्रक्रिया और पुरस्कार तथा विभागीय योजनाओं, औद्योगिक प्रोत्साहन के बारे में जानकारी प्रदान की गई। 23 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में विद्यार्थी आधिकारिक लिंक sevainnovationchallenge.in के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।
इसमें तकनीकि विद्यार्थी, शोधकर्ता एवं फैकल्टी, स्टाटाअप्स, एमएसएमई उद्योेग, व्यक्तिगत इनोवेटर्स तथा सामाजिक उद्यम एवं संस्थान भाग ले सकते है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान पर विचार करने के लिए प्रेरित किया गया एवं विद्यार्थियों द्वारा ली जा रही तकनीकि शिक्षा से दैनिक जीवन में आ रही समस्याओं को समाधान खोजने के लिये प्रेरित किया गया। देश- विदेश में हो रहे नवाचारों से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
प्राचार्य राकेश अग्रवाल ने छात्रों को इस प्लेटफार्म का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में लगभग 120 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सवाल पूछे गये। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने विषय की उपयोगिता पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आग्रह किया कि ऐसी व्यावहारिक जानकारियों से युक्त कार्यशालाओं का आयोजन भविष्य में भी किया जाए, ताकि आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकें