छेरकापुर शिविर मे हितग्राहियों को मिला तीन हजार से अधिक सामग्री व प्रमाणपत्र
बलौदाबाजार, 06 अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सोमवार को पलारी विकासखंड के ग्राम छेरकापुर मे सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया।शिविर मे उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के 3171 हितग्राहियों को सामग्री,चेक एवं प्रमाणपत्र वितरित किये।
जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर के माध्यम से शासन औऱ प्रशासन एक छत पर गांव तक पहुंच रही है। इस शिविर मे छोटी -छोटी समस्याओ का तत्काल निराकरण किया जा रहा है, जिन आवेदनों का शिविर मे निराकरण नहीं हो पा रहा है इसका एक सप्ताह मे निराकरण किया जाएगा। इस शिविर मे शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक संख्या मे लाभ उठायें।
पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष योगेश चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा के अथक 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस शिविर के माध्यम से मिलने वाली शासकीय योजनाओं का सभी लाभ लेकर अपने जीवन स्तर को ऊपर उठायें।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं को हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के लिये सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर तभी सफल होग़ा जब अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो।उन्होंने बताया कि शिविर मे मेगा हेल्थ कैम्प का भी आयोजन किया गया है जिसमें खून जांच,नजर जांच सहित अन्य जांच सुविधा उपलब्ध है। विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल मे शासकीय योजनाओं कि जानकारी प्राप्त कर सकते है। जिले के लखपति दीदी अब सोलर दीदी बनकर घर की छतो पर सोलर प्लेट लगाने का काम शुरू किया है,इससे उनके आय मे वृद्धि होगी औऱ जल्द करोड़पति बनेंगी।हम होंगे कामयाब 2.0 अंतर्गत जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने ऑनलाइन पंजीयन शुरू किया गया है,इसमें पंजीयन कर युवा जॉब की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
शिविर मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा हेल्थ कैम्प क आयोजन किया गया था जिसका ग्रामीणों ने भरपूर लाभ उठाया। कैम्प मे खून जांच के साथ नजर का भी जांच किया गया औऱ तत्काल चश्मा प्रदान किया गया.
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सविता यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहु, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,जिला पंचायत सदस्य महेंद्र साहु सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।