जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी

अम्बिकापुर, 06 अक्टूबर 2026/sns/-   कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रताप विजय कुमार खेस्स को दरिमा एयरपोर्ट एवं अन्य हेलीपेड में वीआईपी आगमन पर अक्षांश देशांस की जानकारी भेजना एवं आवश्यकतानुसार कार्यक्रमों में मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाना। दाण्डिक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सरगुजा, राजस्व भू-राजस्व संहिता-1959 की धारा-44 (धारा-170 ख को छोड़कर) अनुविभाग के अपील प्रकरण धारा 240, 241, से सम्बधित प्रकरण। धारा-50 के तहत् पुनरीक्षण प्रकरण एवं धारा 88 से संबंधित बंदोबस्त प्रकरण। राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-06 क्रमांक-04 के प्रकरणों में कलेक्टर के मूल अधिकारों का प्रयोग करेगे। नजूल अधिकारी अम्बिकापुर के द्वारा पारित आदेश के विरूद्ध संहिता की धारा-44 के तहत प्रस्तुत होने वाले अपील प्रकरण एवं नजूल पट्टा नवीनीकरण का कार्य। शीर्ष बी-121 (पंचायत प्रकरण छोड़कर) मद के राजस्व एवं विविध मामले। उत्तराधिकारी, शोध क्षमता, भारतीय नागरिकता, ऋण भारमुक्त आदि प्रमाण पत्र। पासपोर्ट एंव विदेशी नागरिकता सम्बधी कार्य। जिला विवाह अधिकारी एवं विशेष विवाह के मामले। प्रभारी अधिकारी वित्त स्थापना शाखा जिला कार्यालय के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अर्जित अवकाश, सामान्य भविष्य निधि, आंशिक अंतिम विकर्षण एवं अग्रिम चिकित्सा प्रतिपूर्ति, त्यौहार अग्रिम, यात्रा अग्रिम से संबंधित कार्य। वित्त शाखा के देयकों के आहरण/संवितरण का कार्य। जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) में होने वाले दस हजार तक के व्यय। नाजरात शाखा के आहरण संवितरण का कार्य। शासन के नियमों/निर्देशों के अनरूप टेलीफोन, विद्युत पी.ओ.एल. एवं वाहन मरम्मत के देयकों की स्वीकृति। भू-अर्जन शाखा, कर्मचारी कल्याण एवं परामर्शदात्री समिति, न्यायिक शाखा, एस.डब्ल्यू शाखा, विधि/अभियोजन शाखा/धारा-80 के आवेदन/राष्ट्रीय लोक अदालत, खनिज शाखा, खाद्य विभाग, सूचना के अधिकार के तहत अपीलीय अधिकारी, जनगणना शाखा। कलेक्टर सरगुजा द्वारा समय-समय पर निर्दिष्ट कार्य।

इसी प्रकार उपायुक्त (रा.) संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शारदा अग्रवाल को उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन, दाण्डिक कार्यपालन दण्डाधिकारी, राजस्व नजूल अधिकारी अम्बिकापुर। प्रभारी अधिकारी मुख्यमंत्री जन चौपाल , मुख्य सचिव कार्यालय तथा प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतें/कलेक्टर जनदर्शन/ऑनलाईन पीजीएन/सी.पी.जी.आर.ए.एम.एस./पी.ए.सी.एल./ऑनलाईन जनशिकायत/समय-सीमा में प्राप्त पत्रों का निराकरण, समय-सीमा की बैठक। कलेक्टर (वाचक शाखा), भू-बंटन, मोटर व्हीकल्स टेक्रोसन एक्ट, जिला योजना एवं सांख्यिकी शाखा, उच्च शिक्षा से संबधित कार्यों/पत्रों पर कार्यवाही। जिला कौशल विकास प्राधिकरण सरगुजा (DSDA) गतिविधियो की नियमित मानिटरिंग/क्रियान्वयन संबधी कार्य। प्रभारी अधिकारी सी.एम हेल्पलाईन, कलेक्टर सरगुजा द्वारा समय-समय पर निर्दिष्ट कार्य।

वहीं डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष देवांगन को उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य निर्वाचन), प्रभारी अधिकारी प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को शिकायत के निराकरण हेतु राज्य स्तर से आयोजित वीडियो कांफ्रेसिंग में उपस्थिति हेतु नोडल अधिकारी, लाईसेंस शाखा, परीक्षा शाखा, वरिष्ठ लिपिक/अति.वरिष्ठ लिपिक शाखा, ROW नोडल अधिकारी, सहायक अधीक्षक (सामान्य), नगर तथा ग्राम निवेश के प्रतिनिधि, राजस्व अधिकारियों की मासिंक समीक्षा बैठक से सबंधित कार्य। सहायक अधीक्षक (राजस्व), राजस्व लेखा शाखा, विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही, तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003/छ0ग0 निक्षेपक संरक्षण अधिनियम, जनसूचना अधिकारी जिला कार्यालय, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, दस्तावेजों का सत्यापन, अल्प संख्यक, वक्फ बार्ड, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, राज्य संभाग जिला स्तर पर आयोजित बैठकों की जानकारी तैयार, लोक सभा/राज्य सभा/ विधान सभा प्रश्नों के उत्तर भेजने हेतु नोडल अधिकारी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र / अंत्याव्यवसायी/सहकारिता, नाजरात शाखा आहरण संवितरण को छोड कर अन्य समस्त कार्य, आबकारी विभाग, जिला कोषालय, जेल/होमगार्ड/नापतौल विभाग, मुख्यमंत्री सहायता कोष, अनुदान राशि तथा अन्य में कलेक्टर की हस्ताक्षर/अभिप्रमाणन का कार्य, हिट एवं रन से सबंधित प्रकरणों के निराकरण व कार्यवाही। चिटफंड, कॉलोनी विकास अनुमति सिंगल विन्डो नोडल, भवन अनुज्ञा, श्रम विभाग, कलेक्टर सरगुजा द्वारा समय-समय पर निर्दिष्ट कार्य।

इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्रीमती उमा राज को प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख शाखा एवं आहरण संवितरण अधिकारी, भू-अभिलेख शाखा के स्थापना के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अर्जित अवकाश, सामान्य/विभागीय भविष्य निधि आंशिक अंतिम विकर्षण।
राहत शाखा, अल्प बचत शाखा,मुख्य प्रतिलिपिकार, अंग्रेजी अभिलेख कोष्ठ, राजस्व अभिलेख कोष्ठ, किराया औचित्य निर्धारण शाखा, विभागीय जाँच शाखा, ब्रिस्क, मंडी, पुर्नवास शाखा, आवक जावक शाखा, प्रपत्र. लाईबेरी एवं स्टेशनरी शाखा, पुरातत्व, संग्रहालय संस्कृति एवं पर्यटन शाखा, धर्मस्व शाखा, कलेक्टर सरगुजा द्वारा समय-समय पर निर्दिष्ट कार्य।

About The Author