26 वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा का हुआ रंगारंग समापन

बलौदाबाजार, 6 अक्टूबर 2026/sns/- पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान मे 3 से 6 अक्टूबर तक चार दिवसीय 26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। पांचो संभाग के खिलाड़ियों द्वारा बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट किया गया।मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने ध्वज अवरोहण कर प्रतियोगिता समापन की विधिवत घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विधा के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया। स्पर्धा के तीनो विधाओं मे शानदार प्रदर्शन कर रायपुर जोन ओवर ऑल चैम्पियनशिप का ख़िताब हासिल किया। इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने बलौदाबाजार मे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट ) खोलने की घोषणा की।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने पांचो संभाग से आए खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन की बधाई देते हुए कहा कि खेल से शारीरिक औऱ मानसिक विकास तो होता ही है इससे संस्कृति,खान-पान,रहन- सहन भी सीखी जा सकती है। इसीलिए हमने 22 जुलाई से 31 अक्टूबर तक़ चलने वाले राज्य स्तरीय शालेय खेल स्पर्धा का आयोजन संभाग मुख्यालय के अलावा जिलों मे भी करने का निर्णय लिया है। इससे बच्चों को अलग- अलग जिलों की संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा।उन्होंने कहा कि खेल मे हार औऱ जीत होती है,हारने वाले को निराश औऱ जीतने वाले को घमंड नहीं होना चाहिए। दोनों ही स्थिति मे औऱ बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए।हार हमें कमियों को दूर करने का अवसर देता है। उन्होंने बताया कि कुराश खेल को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल मे शामिल कराया है जो इस स्पर्धा के अंतर्गत बलौदाबाजार मे आयोजित हुआ है।सभी खिलाडी यहां से अच्छा अनुभव औऱ सीख लेकर वापस अपने जिलों मे जायेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन अनुशासन मे रहकर किया है। यह खेल स्पर्धा आज भले ही समाप्त होगा लेकिन खिलाड़ियों का उत्साह जारी रहेगा। उन्होंने कहा पढ़ाई के साथ खेल- कूद से भी जिंदगी मे ऊँचे मुकाम हासिल कर सकते हैं। बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र जिला औऱ प्रदेश का नाम रोशन करें।कार्यक्रम को कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं पूर्व विधायक डॉ.सनम जांगड़े ने भी सम्बोधित किया।

विभिन्न विधाओं के खेल स्पर्धा का परिणाम
रग्बी 14 वर्ष बालक – रायपुर संभाग प्रथम, बस्तर द्वितीय एवं दुर्ग तृतीय स्थान,बालिका वर्ग में रायपुर संभाग प्रथम, बस्तर द्वितीय एवं दुर्ग तृतीय स्थान।
नेटबॉल 19 वर्ष बालक में रायपुर संभाग प्रथम, बिलासपुर द्वितीय एवं दुर्ग तृतीय स्थान
नेटबॉल 19 वर्ष बालिका में रायपुर संभाग प्रथम, बिलासपुर द्वितीय एवं दुर्ग तृतीय स्थान।

कुराश 14 वर्ष बालक में दुर्ग संभाग प्रथम, सरगुजा द्वितीय एवं रायपुर तृतीय स्थान, 14 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर संभाग प्रथम, बिलासपुर द्वितीय एवं दुर्ग तृतीय स्थान।17 वर्ष बालक में रायपुर संभाग प्रथम, सरगुजा द्वितीय एवं दुर्ग तृतीय स्थान,बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग प्रथम, बिलासपुर द्वितीय एवं रायपुर तृतीय स्थान।
कुराश 19 वर्ष बालक में रायपुर संभाग प्रथम, सरगुजा द्वितीय एवं दुर्ग तृतीय स्थान,बालिका वर्ग में बिलासपुर संभाग प्रथम, दुर्ग द्वितीय एवं रायपुर तृतीय स्थान प्राप्त किए।

इस अवसर पर एसपी गौरव राय,भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहु, आनंद यादव, राकेश ध्रुव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या मे खिलाडी उपस्थित रहे।

About The Author