कबीरधाम में 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक होगी 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता

कवर्धा, 06 अक्टूबर 2026/sns/- 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक आयोजन कबीरधाम जिले में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से छात्र-छात्राएं शामिल होकर विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम पुलिस मैदान, छीरपानी कालोनी मैदान में किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफआर वर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल में बालक एवं बालिका 14 वर्ष आयु वर्ग, हैंडबॉल में बालक एवं बालिका 19 वर्ष आयु वर्ग तथा सॉफ्टबॉल में बालक एवं बालिका 19 वर्ष आयु वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

About The Author