वीबी-जी रामजी योजना: 125 दिनों के रोजगार से अशोक साहू के परिवार को मिला आर्थिक संबल
मुंगेली, 06 अक्टूबर 2026/sns/- ग्राम चमारी निवासी अशोक साहू के लिए विकसित भारत-जीरामजी योजना ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। योजना के तहत 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध होने से उन्हें स्थानीय स्तर पर काम का अवसर मिल रहा है, जिससे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत हो रही है। अशोक साहू ने बताया कि गांव में ही रोजगार मिलने से उन्हें काम की तलाश में बाहर जाने की आवश्यकता कम हुई है। 125 दिनों के रोजगार का प्रावधान ग्रामीण परिवारों के लिए नियमित आय और आजीविका की स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से मिलने वाला रोजगार परिवार की आर्थिक स्थिति को संभालने में मददगार है। स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने से गांव में ही रहकर काम करने का अवसर मिल रहा है और परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है। विकसित भारत-जीरामजी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर स्थानीय स्तर पर आजीविका को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।