फौती नामांतरण की प्रक्रिया हुई पूरी, सेवा सेतु शिविर से मन मोहन को मिली राहत

अम्बिकापुर, 06 अक्टूबर 2026/sns/-   पिता के निधन के बाद राजस्व अभिलेखों में फौती नामांतरण के लिए आवेदन करने वाले श्री मनमोहन सिंह की समस्या का समाधान सेवा सेतु शिविर में हो गया। दरिमा तहसील में आयोजित शिविर में उनके आवेदन का निराकरण करते हुए फौती नामांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई। काम पूरा होने पर मनमोहन सिंह ने संतुष्टि जताई।
मनमोहन सिंह ने बताया कि उनके पिता के निधन के बाद उन्होंने फौती नामांतरण के लिए आवेदन किया था। दरिमा तहसील में सेवा सेतु शिविर आयोजित होने पर उनके प्रकरण पर कार्रवाई हुई और नामांतरण का काम पूरा हो गया।
मनमोहन सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, मेरे पिताजी का निधन हो गया था, जिसके बाद मैंने फौती नामांतरण के लिए आवेदन लगाया था। शिविर में मेरा फौती नामांतरण हो गया है। मैं संतुष्ट हूं।

’लंबित राजस्व कार्य के निराकरण से मिली राहत’
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में जनपद एवं तहसील स्तर पर सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें ग्रामीणों की समस्या का समाधान मौके पर करने का प्रयास किया जा रहा है। फौती नामांतरण की प्रक्रिया पूरी होने से मनमोहन सिंह की राजस्व संबंधी समस्या का समाधान हुआ। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से आवेदन के निराकरण की सुविधा मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु शिविर के माध्यम से लोगों की समस्या का निराकरण हो रहा है।

About The Author