पीएम स्वनिधि ऋण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े अश्वनी दास माणिकपुरी

कोरबा, 07 अक्टूबर 2026,/sns/- पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिले ऋण ने श्री अश्वनी दास माणिकपुरी को अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद की। उन्होंने योजना के अंतर्गत 25 हजार रुपये का ऋण प्राप्त कर फास्ट फूड की दुकान शुरू की।
श्री माणिकपुरी बताते हैं कि पहले व्यवसाय के लिए साहूकारों या अन्य लोगों से उधार लेने पर अधिक ब्याज देना पड़ता था, जिससे आर्थिक परेशानी होती थी। पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से ऋण मिलने से उन्हें राहत मिली और अपना काम शुरू करने का अवसर मिला।
आज वे अपनी फास्ट फूड की दुकान का व्यवसाय सुचारु रूप से चला रहे हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। श्री माणिकपुरी ने आर्थिक सहयोग के लिए भारतीय स्टेट बैंक और भारत सरकार की पीएम स्वनिधि योजना के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author