रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने शहर में त्यौहारी सीजन में बंद स्ट्रीट लाइटों को लेकर गहन नाराजगी व्यक्त की, त्योहारी सीजन में तत्काल सभी बंद स्ट्रीट लाईट को प्राथमिकता से प्रारम्भ करवाने के दिए सख्त निर्देश

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने शहर में त्यौहारी सीजन में बंद स्ट्रीट लाइटों को लेकर गहन नाराजगी व्यक्त की, त्योहारी सीजन में तत्काल सभी बंद स्ट्रीट लाईट को प्राथमिकता से प्रारम्भ करवाने के दिए सख्त निर्देश

नए प्रस्तावित सिविल विकास कार्यों में पहली प्राथमिकता सूची तैयार करने और दक्षिण विधायक निधि के प्रगतिरत विकास कार्यों को समयसीमा में गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाने किया निर्देशित

रायपुर – आज रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कार्यों की गहन समीक्षा बैठक लेकर की और आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए.
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने त्यौहारी सीजन में शहर में बंद स्ट्रीट लाईटों पर अपनी गहन नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सभी बंद स्ट्रीट लाईटों को तत्काल प्राथमिकता के साथ प्रारम्भ करना सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैँ. यह कार्य अभियान पूर्वक तत्काल प्राथमिकता के आधार पर रायपुर नगर निगम विद्युत विभाग की टीम छग राज्य विद्युत पावर वितरण कम्पनी और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की टीम के साथ मिलकर सुनिश्चित करे.
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने समीक्षा बैठक में जोन 6 जोन कमिश्नर एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों को जोन के वार्डों में रायपुर दक्षिण विधायक निधि से प्रगतिरत सभी विकास कार्यों को समयसीमा के भीतर गुणवत्ता सहित पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया.
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्डों में प्रस्तावित नए सिविल विकास कार्यों में पहली प्राथमिकता सूची तैयार किये जाने जोन अधिकारियों को निर्देशित किया है.
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना अंतर्गत विद्युत पोल और लाईट शिफ्टिंग हेतु तत्काल आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैँ.
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कम्पनी के सम्बंधित प्रतिनिधियों को डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य हेतु कम्पनी की ओर से बैकअप सफाई वाहन रखने के निर्देश दिए, ताकि सफाई वाहन खराब होने पर डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य कदापि इससे प्रभावित ना होने पाए.
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी द्वारा ली गयी समीक्षा बैठक में नगर निगम जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती जयश्री नायक, सर्वश्री रवि सोनकर, प्रमोद कुमार साहू सहित नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव , कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री अंकुर अग्रवाल, उपअभियंता श्री सागर ठाकुर एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति रही.

About The Author