सेवा सेतु केन्द्र से अजय कुमार के पुत्र को मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

 जांजगीर-चांपा, 15 अक्टूबर 2026/sns/- नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु केन्द्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन केन्द्रों के माध्यम से आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन और उनके वितरण की प्रक्रिया सुविधाजनक हो रही है। इसी कड़ी में तहसील अकलतरा के ग्राम सांकर निवासी श्री अजय कुमार ने अपने पुत्र के आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु केन्द्र अकलतरा में आवेदन किया। आवेदन के बाद कुछ ही दिनों में उन्हें अपने पुत्र का स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। प्रमाण पत्र की पीडीएफ प्रति सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिए उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भी शीघ्र मिल गई।
श्री अजय कुमार ने बताया कि परिवार के एक सदस्य का जाति प्रमाण पत्र बनने से अन्य सदस्यों के प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया भी आसान हुई है। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ा। सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से प्रमाण पत्र उपलब्ध होने की सरल प्रक्रिया से संतुष्ट श्री अजय कुमार ने इस सुविधा को नागरिकों के लिए उपयोगी बताया। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

About The Author