स्पेशल एजुकेटर,योग,खेल एवं संगीत प्रशिक्षक भर्ती: दावा-आपत्ति 21 अक्टूबर तक
मुंगेली, 15 अक्टूबर 2026/sns/-जिले के पीएमश्री बी.आर. साव विद्यालय में अंशकालिक स्पेशल एजुकेटर की भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच एवं परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र सूची जारी किया गया है। इसी तरह जिले में संचालित 08 पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक योग, खेल शिक्षक-प्रशिक्षक एवं संगीत प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच एवं परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र सूची जारी किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों से सूची के संबंध में दावा-आपत्ति 21 अक्टूबर तक आमंत्रित किया गया है। सूची सहित अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट https://mungeli.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।