18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के लिए कोंटा में लगा विशेष शिविर

सुकमा, 15 अक्टुबर 2026/sns/-कृभारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 90 कोंटा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोंटा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, कोंटा, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), कोंटा तथा कोंटा-1 से 6 तक के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर के माध्यम से पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

About The Author