राज्योत्सव 2026 के अवसर पर प्रदान किये जाने वाले पुरस्कारों (राज्य अलंकरण) हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
दुर्ग, 15 अक्टूबर 2026/sns/- राज्योत्सव 2026 के अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा प्रदान किये जाने वाले पुरस्कारों (राज्य अलंकरण) हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। सर्व कार्यालय प्रमुख विभाग से उक्त पुरस्कारों हेतु प्राप्त प्रविष्टि में उल्लेख तथ्यों की प्रमाणिकता की जांच कर अपनी अनुशंसा सहित प्रस्ताव कलेक्टर कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध करायें ताकि 22 अक्टूबर 2026 को सायं 5.30 बजे तक सचिव, छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर को उपलब्ध कराया जा सकें।