नवरात्रि पर प्राथमिक शाला ब्राह्मणपारा में आयोजित हुआ न्योता भोज
रायपुर, 16 अक्टूबर 2026/sns/- नवरात्रि के उपलक्ष्य में शासकीय प्राथमिक शाला ब्राह्मणपारा, रायपुर में विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया। शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती अभि पायल शर्मा ने विद्यार्थियों को भोजन कराया।
न्योता भोज में बच्चों को पुलाव, पनीर की सब्जी, पूड़ी और गुलाब जामुन परोसे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।