दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित
बलौदाबाजार,16 अक्टूबर 2026/sns/- समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के सामाजिक समावेशन एवं उन्हें अधिकार-आधारित प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है। योजनांतर्गत दिव्यांगजनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले दिव्यांग कर्मचारियों, दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत शैक्षणिक संस्थानों, नियोजकों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाना है। वर्ष 2026 के लिए दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु जिले के पात्र एवं इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्था से 23 अक्टूबर 2026 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। ऐसे व्यक्ति,संस्थाए,नियोजक जिन्होंने समाज के हित एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, सहयोग अथवा अनुकरणीय सहायता प्रदान की है, पुरस्कार हेतु अपनी प्रविष्टि निर्धारित अवधि में प्रस्तुत कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति,संस्था पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रविष्टि प्रस्तुत करने के लिए संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन बलौदाबाजार स्थित कार्यालय, उप संचालक, समाज कल्याण विभाग में संपर्क कर सकते हैं।