सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी
जांजगीर-चांपा, 16 अक्टूबर 2026/sns/- खेती-किसानी के दौरान खाद-बीज सहित अन्य आवश्यकताओं पर होने वाले खर्चों को पूरा करने में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम अमोरा निवासी किसान श्री रवि कश्यप को भी इस योजना से आर्थिक सहायता मिल रही है।
श्री कश्यप को योजना की शुरुआत से ही लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चार माह में मिलने वाली 2,000 रुपये की किस्त से खेती-किसानी से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है। योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की राशि तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में प्रदान की जाती है। श्री रवि कश्यप ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।