30 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र, इन उद्योगों की स्थापना की संभावना

सारंगढ़, 17 बिलाईगढ़2026/sns/- जिले के ग्राम धारासींव में प्रस्तावित नवीन औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण, वनोपज आधारित, कृषि आधारित, कुटीर, ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प, हथकरघा, डेयरी, सोलर, फार्मास्यूटिकल्स, पेपर आधारित, फर्नीचर, प्लाई एवं ब्रिक्स तथा प्लास्टिक (एचडीपीई) आधारित उद्योग स्थापित किए जा सकेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पात्र उद्यमियों को औद्योगिक विकास नीति 2024–30 के तहत प्रोत्साहन मिलेगा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमियों के लिए पृथक भूमि चिन्हांकित करने का भी प्रस्ताव है।

About The Author