सेवा की कहानी: कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण की ओर बढ़े किसान
अम्बिकापुर, 17 अक्टूबर 2026/sns/- किसानों को परंपरागत धान की खेती के साथ अन्य लाभकारी फसलों की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना के माध्यम से फसल विविधीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि किसानों को वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। इसी कड़ी में अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम दरिमा निवासी किसान सुनील कुमार सिंह ने इस वर्ष धान की जगह एक एकड़ खेत में अदरक की खेती कर फसल विविधीकरण की दिशा में कदम बढ़ाया है
किसान सुनील कुमार सिंह बताते हैं कि पिछले वर्ष उन्होंने अपने खेत में धान की खेती की थी, लेकिन इस बार कृषि विभाग के ग्राम सेवक से कृषक उन्नति योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अदरक की खेती करने का निर्णय लिया। उन्होंने एक एकड़ भूमि में अदरक लगाया है। वर्तमान में फसल की स्थिति अच्छी है, जिससे उन्हें बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।
प्रोत्साहन राशि से खेती की लागत में मिलेगी राहत
सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत पात्रता अनुसार उन्हें एक एकड़ में फसल विविधीकरण करने पर 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह राशि प्राप्त होने पर अदरक की खेती में किए गए खर्च की भरपाई करने में सहायता मिलेगी। इससे खेती की लागत का आर्थिक बोझ कम होगा।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के ग्राम सेवक द्वारा योजना की जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने से उन्हें धान के स्थान पर दूसरी फसल लगाने का प्रोत्साहन मिला। अदरक की फसल अच्छी होने से वे अपने निर्णय से संतुष्ट हैं। उनका मानना है कि फसल उत्पादन के साथ प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलने से खेती अधिक लाभकारी हो सकती है।
परंपरागत खेती से आगे बढ़कर अपनाई नई फसल
सुनील कुमार सिंह का कहना है कि किसानों को खेती में नई संभावनाओं को अपनाने के लिए कृषि विभाग का मार्गदर्शन उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले वे धान की खेती करते थे, लेकिन इस वर्ष अदरक की खेती का अनुभव अच्छा रहा है। फसल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्हें अच्छी पैदावार की उम्मीद है।
किसान सुनील कुमार सिंह ने कृषक उन्नति योजना के तहत प्रोत्साहन राशि मिलने और खेती के लिए मिले मार्गदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को धान के स्थान पर अन्य फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने की पहल फसल विविधीकरण को गति दे रही है, जिससे किसान परंपरागत खेती के साथ नई फसलों की संभावनाएं तलाश रहे हैं।