जीवन शक्ति के नौ रूपों का जीवंत प्रतीक है नवरात्र पर्व’- अंजय शुक्ला…..

प्रेस विज्ञप्ति

‘जीवन शक्ति के नौ रूपों का जीवंत प्रतीक है नवरात्र पर्व’- अंजय शुक्ला…..

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्गोत्सव चौक हनुमान मंच, ग्राम कोलर, अभनपुर में 51 कन्याओं के पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभनपुर के विधायक श्री इंद्र कुमार साहू जी, विशेष अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष श्री खेलू राम साहू जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक एवं छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला जी द्वारा की गई । अतिथियों के द्वारा माता स्वरूप कन्याओं का पूजन किया और आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि श्री इंद्र कुमार साहू जी ने अपने उद्बोधन में समाज में बेटियों के सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री अंजय शुक्ला जी ने कहा कि ‘नवरात्र पर्व जीवन शक्ति के नौ रूपों का जीवंत प्रतीक है’, हमारी संस्कृति ने शुरू से ही नारियों को सम्मान दिया है और बेटियों को देवियों का दर्जा दिया । भारतीय जनता पार्टी के अभियान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ को हमें लक्ष्य प्राप्ति तक जारी रखना हैं ।

कार्यक्रम में 51 कन्याओं का पूरे विधि-विधान और आदर-सत्कार के साथ पूजन किया गया, जिसके पश्चात् दुर्गा माता की महाआरती संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मंडल के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

महाआरती के पश्चात् श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम के आयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री किशोर साहू एवं राघवेंद्र साहू ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, पार्टी पदाधिकारियों, मंडल में निवासरत सभी भाजपा के सदस्य एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

About The Author