जनवरी 2027 की विभागीय परीक्षा के लिए कर्म चारियों की सूची भेजने की अन्तिम तिथि 28 दिसंबर
अम्बिकापुर, 22 अक्टूबर 2026/sns/- सरगुजा संभाग में जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली विभागीय परीक्षा के संबंध में सूचना एवं कार्यक्रम जारी किया गया है। आयुक्त, सरगुजा संभाग कार्यालय अम्बिकापुर ने संभाग के सभी संबंधित जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर अपने-अपने जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि विभागीय परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची 28 दिसंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से आयुक्त कार्यालय को भेजनी होगी। परीक्षार्थियों को कार्यालय में सीधे आवेदन प्रस्तुत करने के बजाए निर्धारित उचित माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है।