मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना: प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ चयन सूची जारी
जांजगीर-चांपा, 27 अक्टूबर 2026/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चतुर्थ काउंसलिंग में प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट क्रम में चयन सूची जारी कर दी गई है। चयन सूची विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर प्रदर्शित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को 30 अक्टूबर 2026 तक संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा।
प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज –
नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र, प्रवेश की पात्रता होने पर दो दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों के चयनित प्रयास आवासीय विद्यालयों में संस्था परिवर्तन नही किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।