शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु आवेदन 13 नवंबर तक

मुंगेली, 27 अक्टूबर 2026/sns/- नगर पालिका लोरमी अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के युक्तियुक्तकरण के तहत वार्ड क्रमांक 01 शिव वार्ड, वार्ड क्रमांक 07 जय दुर्गा वार्ड और वार्ड क्रमांक 15 गुरूघासीदास वार्ड में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं अन्य सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लोरमी द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक संस्थाएं निर्धारित शर्तों के साथ 13 नवंबर 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लोरमी में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अनुविभागीय अधिकारी लोरमी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

About The Author