नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन के लिए लायजन अधिकारी नियुक्त
राजनांदगांव, 27 अक्टूबर 2026/sn/s- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन 2026 के लिए जिले में नियुक्त प्रेक्षक अपर कलेक्टर जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी की आवश्यक व्यवस्था एवं समन्वय हेतु जिला पंचायत राजनांदगांव के सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री पुरुषोत्तम तरार को लायजन अधिकारी नियुक्त किया है।