संशोधित न्यूनतम वेतन दरे जारी

राजनांदगांव, 27 अक्टूबर 2026/sns/- राज्य शासन द्वारा न्यूनतम वेतन एवं परिवर्तनशील महंगाई भत्ता का निर्धारण किया गया है। जिसके अनुकरण में कार्यालय सहायक श्रमायुक्त द्वारा दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन तथा परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की दरें जारी की गई है। संशोधित वेतन दरें 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए प्रभावशील रहेगी। सहायक श्रमायुक्त द्वारा जिले के सभी शासकीय विभागों, संस्थानों, नियोजकों एवं प्रबंधकों को अपने अधीन कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों को जारी पुनरीक्षित दरों के तहत भत्ते सहित वेतन व मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने कहा गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक श्रमायुक्त से प्राप्त की जा सकती है।

About The Author