सुकमा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, चक्रवात से निपटने प्रशासन अलर्ट मोड पर

सुकमा, 27 अक्टुबर 2026/sns/- कलेक्टर श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने पर विशेष जोर दिया।
चक्रवात की आशंका को देखते हुए सतर्कता और पूर्व तैयारी के निर्देश अर्नब चक्रवात के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूर्व सतर्कता बरतने, संभावित जोखिमों के प्रति आम नागरिकों को समय रहते अलर्ट करने तथा विभागीय स्तर पर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। वहीं, आगामी 2 नवंबर को आयोजित होने वाले जिलास्तरीय राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। राज्योत्सव के मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की उपस्थिति, स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। सभी विभागों को आवश्यक तैयारियों करने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा हितग्राही सेवाओं पर विशेष जोर बैठक में स्वास्थ्य विभाग को मोतियाबिंद ऑपरेशन, आयुष्मान कार्ड निर्माण, एनक्यूएएस प्रमाणन और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी संचालन की दिशा में आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया नियमित रूप से आगे बढ़ाने तथा कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण एवं पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए। समन्वय केंद्र के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों से फोन पर संपर्क कर योजनाओं की जानकारी एवं सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की पहल की भी समीक्षा की गई।
निर्माण कार्यों में तेजी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर कलेक्टर ने जगरगुंडा एजुकेशन सिटी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, लाइब्रेरी और पंचायत कैफे के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों की नियमित जियो-टैगिंग और नियमानुसार किस्तों का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नए पात्र किसानों का पंजीयन करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखते हुए आम जनता को शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

About The Author