लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में युवतियों के लिए निःशुल्क आई.टी. हेल्पडेस्क प्रशिक्षण
अम्बिकापुर, 28 अक्टूबर 2026/sns/- जिला परियोजना के लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी अम्बिकापुर के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में वर्ष 2026-27 हेतु पंजीकृत कोर्स प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 (PMKVY 4.0) अंतर्गत डोमेस्टिक गाई.टी. हेल्पडेस्क (कम्पयूटर) में प्रशिक्षण प्रारम्भ होने जा रहा है। पंजीकृत कोर्स में प्रशिक्षण लेने हेतु इच्छुक लड़कियां जिनकी उम्र 25 वर्ष से कम हो 31 अक्टूबर 2026 तक समय सुबह 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे के बीच लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जिसमें पंजीकृत हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण उपरान्त सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
अन्य जानकारी के लिए लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर, गांधी चौक, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर अम्बिकापुर (छ.ग.) 497001 में सम्पर्क कर सकते है।