वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित

बलौदाबाजार, 28 अक्टूबर 2026/sns/- विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत बगार में बुधवार को वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिवकुमार कंवर अग्रणी जिला प्रबंधक, इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक पवन केरकेट्टा ने ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं वित्तीय जागरूकता के संबंध में जानकारी प्रदान की l

शिविर में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री जन-धन योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सुकन्या समृद्धि योजना,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड,स्वयं सहायता समूह, ऋण सुविधा, बचत खाता, सावधि जमा, डीफ खाता एवं आवर्ती जमा,बैंकिंग लोकपाल योजना एवं शिकायत निवारण,साइबर फ्रॉड से बचाव एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई।

ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने, नियमित बचत करने, बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की बैंकिंग जानकारी एवं ऋण संबंधी सलाह के लिए नजदीकी बैंक शाखा या बैंक मित्र से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

शिविर मे सरपंच उषा बाई ध्रुव, उप सरपंच मोहरू यादव, बीसी, सीएफएल काउंसलर एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author