अहिवारा के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने शोक व्यक्त किया

अहिवारा के विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने शोक व्यक्त किया

            रायपुर, 30 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अहिवारा से निर्वाचित विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा के आकस्मिक निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।अपने संदेश में डॉ रमन सिंह ने कहा कि – श्री कोर्सेवाडा सरल,सहज,मृदुभाषी और मिलनसार थे।उनका जीवन जनसेवा एवं सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है।उन्होंने सदैव अपने क्षेत्र की जन समस्याओं को विधानसभा में मुखरता से उठाया और उन समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव प्रयासरत रहे।
विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने दिवंगत आत्मा को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
—————-+-++—————-

About The Author