डिजिटल जनसेवा से ग्रामीणों को राहत, सेवा सेतु से निवास प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन हुआ आसान
बीजापुर, 30 अक्टूबर 2026/sns/- जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवश्यक प्रमाण-पत्रों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण नागरिकों को डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत चंदूर, तहसील भोपालपटनम निवासी हेमन्त कन्ना के निवास प्रमाण-पत्र के लिए त्रिवेणी सेवा सेतु केंद्र, भोपालपटनम के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया गया। उक्त आवेदन में राजना कन्ना आवेदक हैं, जिसका संदर्भ क्रमांक ’0707012618008452’ है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीण नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में सहायता मिल रही है। इससे शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान होने के साथ समय और श्रम की बचत भी हो रही है।
’ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुशासन को मिल रहा बढ़ावा’- जिला प्रशासन द्वारा सेवा सेतु के माध्यम से निवास, आय, जाति सहित विभिन्न आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं अन्य शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। डिजिटल व्यवस्था से आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने के साथ ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।