तोंगपाल में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन

सुकमा, 29 अक्टुबर 2026/sns/- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष अभियान 2026 के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 90 कोंटा के अंतर्गत मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस) तोंगपाल एवं पोटाकेबिन तोंगपाल के माध्यम से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। म्समबजवतंस स्पजमतंबल ब्सनइ (म्स्ब्) के माध्यम से आयोजित इस शिविर में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के महत्व से अवगत कराते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूक किया गया।
17 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के युवाओं को पंजीयन की दी गई जानकारी शिविर में मतदान केंद्र क्रमांक 141, 142 एवं 143 के बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा भावी मतदाताओं तथा नए मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही, पात्र युवाओं को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया, आवश्यक जानकारी तथा निर्धारित प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
ECINETऐप के माध्यम से पंजीयन के लिए किया गया प्रोत्साहित शिविर के दौरान युवाओं को ECINET ऐप के जरिए मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया समझाई गई और उन्हें समय पर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में चुनावी साक्षरता बढ़ाना, मतदाता सूची को अधिक समावेशी बनाने में सहयोग करना तथा लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। जिला सुकमा में इस प्रकार के जागरूकता प्रयासों से युवाओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में सहभागी बनने का अवसर मिल रहा है।

About The Author