जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अनुकंपा नियुक्ति के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित

बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2026/sns/- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। बैंक की स्टाफ उप समिति की 6 अक्टूबर 2026 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत दो आवेदकों की सूची जारी कर आम जनता एवं संबंधित पक्षों से दावा-आपत्ति मंगाई गई है।

बैंक द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के लिए जारी सूची में स्वर्गीय प्रजेश सिंह चंदेल की पत्नी श्रीमती रंजिता सिंह, निवासी कोसा, तहसील पामगढ, जिला जांजगीर-चांपा  तथा स्वर्गीय जितेंद्र पाण्डेय के पुत्र श्री विवेक पाण्डेय, निवासी जोरापारा, सरकंडा, बाल्टी फेक्ट्री के पीछे जिला-बिलासपुर के नाम शामिल हैं। दोनों आवेदकों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। बैंक द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत इनके प्रकरणों पर सहमति के आधार पर विचार किया गया है। बैंक प्रबंधन ने बताया कि संबंधित आवेदकों अथवा उनके आश्रित परिवार के किसी सदस्य के संबंध में कोई आपराधिक या न्यायालयीन प्रकरण लंबित होने, परिवार का कोई सदस्य शासकीय सेवा में कार्यरत होने अथवा अन्य किसी प्रकार की आपत्ति की जानकारी होने पर सात दिनों के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। दावा-आपत्ति बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अथवा जिले में स्थित बैंक के नोडल कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित रूप में प्रस्तुत की जा सकती है। कार्यालय में पत्र व्यवहार हेतु ई-मेल आईडी estb@jskmbilaspur.bank.in अथवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, नेहरू चौक बिलासपुर पिन कोड 495001 में जानकारी प्रेषित कर सकते है। निर्धारित अवधि में प्राप्त दावा-आपत्तियों का नियमानुसार निराकरण करने के बाद अनुकंपा नियुक्ति की आगामी कार्रवाई की जाएगी।  

About The Author