सुकमा में युवा प्रतिभाओं का दिखा हुनर

सुकमा,  04 नवम्बर 2026/sns/- जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला सुकमा के तत्वावधान में कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में मिनी स्टेडियम, सुकमा में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। उत्सव में जिले के युवाओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए आकर्षक स्टॉल भी लगाए गए, जिससे युवाओं और आम नागरिकों को शासन की योजनाओं से रूबरू होने का अवसर मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री हुंगा राम मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मंडावी, जिला खेल अधिकारी श्री कैलाश कश्यप, जनप्रतिनिधि श्री प्रवीन बारसे, पार्षद श्री रमेश कर्मा, श्री करण कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
रचनात्मक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा और नवाचार की क्षमतारू युवा उत्सव के प्रातःकालीन सत्र में चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता, कविता लेखन, क्रिएटिव यूथ रील चौलेंज तथा विकसित भारत चौलेंज ट्रैक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को अपनी कल्पनाशीलता, विचारों और नवाचार को अभिव्यक्त करने का मंच मिला। वहीं सायंकालीन सत्र में आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने आयोजन को विशेष रंग प्रदान किया। इसमें लोक नृत्य, लोक गीत, नुक्कड़ नाटक, पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉक बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। युवाओं की प्रस्तुतियों में स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली।
युवाओं का उत्साहवर्धन कर प्रतिभागियों को किया गया सम्मानितरू कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, अनुशासन एवं रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी कला को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही युवाओं को निरंतर मेहनत करते हुए जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
युवाओं को अवसर और मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासनरू जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन युवाओं की प्रतिभा को पहचानने, उन्हें प्रोत्साहित करने तथा कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के साथ ही शासन की विकासात्मक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन के सफल समापन पर आयोजकों, सहयोगियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस उत्सव ने सुकमा के युवाओं को अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देने का अवसर प्रदान किया।

About The Author