विकसित भारत जी राम जी योजनांतर्गत रोजगार सहायक पद हेतु आवेदन आमंत्रित

बीजापुर, 06 नवम्बर 2026/sns/- विकसित भारत-जी राम जी योजनान्तर्गत ग्राम रोजगार सहायक पद, मानदेय पर भर्ती हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। ग्राम पंचायत जिनमें से बुरजी, पीड़िया, एरमनार, कड़ेनार, कमकानार, तोड़का, पेद्दाकोरमा, पुसनार, ईटपाल, पेद्दाकोड़ेपाल, कडेर, गमपुर, मनकेली, डोडीतुमनार, पदेड़ा, संतोषपुर, पालनार, पदमूर, गोंगला, मेटापाल, बोरजे, मिड़ते एवं चिन्नाकवाली शामिल है। इच्छुक उम्मीदवार 05 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक निर्धारित पत्र में आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भर कर प्रातः 10ः30 से अपरान्ह 05 बजे तक कार्यालय जनपद पंचायत बीजापुर में स्वयं अथवा डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। विज्ञापन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट www.bijapur.gov.in  का अवलोकन किया जा सकता है।

About The Author