धान खरीदी गतिविधियों हेतु जिला स्तरीय जांच कमेटी एवं उड़नदस्ता टीम का गठन
कोरबा, 13 नवंबर 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत धान खरीदी अवधि के दौरान धान खरीदी से संबंधित समस्त कार्यों की मॉनिटरिंग एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला स्तरीय जांच कमेटी एवं उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार जांच कमेटी एवं उड़नदस्ता टीम में अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, खाद्य अधिकारी श्री घनश्याम सिंह कंवर, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्रीमती मिंज, जिला विपणन अधिकारी श्री ऋतुराज देवांगन, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निग श्री बजरंग कसेर, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर, जिला क्षेत्र कोरबा श्री सुशील कुमार जोशी और मंडी सचिव कृषि उपज मंडी कटघोरा श्री नारायण पटेल शामिल हैं।