मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अवसर, 11 दिसंबर तक करें आवेदन

बिलासपुर, 12 नवंबर 2026/sns/- जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। नागरिक 11 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटाने तथा आवश्यक संशोधन के लिए दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों का निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज आयोजित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। बताया गया कि जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 13 लाख 59 हजार 109 मतदाता हैं। इनमें 6 लाख 90 हजार 68 पुरुष, 6 लाख 68 हजार 989 महिला तथा 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की फोटो सहित मुद्रित प्रति एवं फोटो रहित सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई। मतदान केंद्रवार सूची ऑनलाइन प्राप्त करने की सुविधा की जानकारी भी दी गई।

*2027 में 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा भी कर सकेंगे अग्रिम आवेदन*

पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर संचालित किया जा रहा है। इस तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवा अपना नाम जुड़वाने आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा भी अग्रिम आवेदन जमा कर सकेंगे।

मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, प्रवासी भारतीय मतदाताओं के लिए फॉर्म-6ए, नाम हटाने अथवा आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 तथा संशोधन, स्थानांतरण एवं दिव्यांगता चिह्नांकन के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। नागरिक “मतदाता सेवा पोर्टल” (https://voters.eci.gov.in) अथवा ECINET मोबाइल एप से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन संबंधित बीएलओ अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।

*विशेष शिविर और सहायता केंद्रों से मिलेगी सुविधा*

वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं तथा वंचित एवं कमजोर वर्गों के पंजीयन के लिए विशेष शिविर और जिला एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। ECINET एप में ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा से संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से बातचीत के लिए अनुरोध भी भेजा जा सकता है। पंजीयन के बाद मतदाता पोर्टल अथवा एप से अपना ई-एपिक डाउनलोड कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और आवश्यकतानुसार आवेदन करने की अपील की है। मतदाता पंजीयन संबंधी सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री अंकित तिवारी, सहायक निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री ब्रजेश पांडेय एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

पटेल लंबी प्रतीक्षा से राहत मिल रही है। सेवा सेतु पोर्टल ने शासकीय प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाते हुए आम लोगों का काम आसान किया है।

  इसी कड़ी में तखतपुर विकासखंड के ग्राम बीजा निवासी श्री रामभाऊ कौशिक को भी सेवा सेतु सुविधा का लाभ मिला। उन्होंने अपने बच्चों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु केंद्र बिलासपुर में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन की प्रक्रिया सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आगे बढ़ाई गई और महज चंद दिनों में ही उनके बच्चों के आवश्यक प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो गए। कम समय में प्रमाण पत्र मिलने से श्री कौशिक को काफी राहत मिली और उनका शासकीय सेवाओं के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ। श्री कौशिक के बच्चों के लिए जाति एवं निवास प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों को शिक्षा, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने के दौरान पड़ती है। ऐसे में समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध होना परिवार के लिए काफी सुविधाजनक रहा। पहले जहां इस तरह के कार्यों के लिए लोगों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाने में मदद मिल रही है।

  श्री रामभाऊ कौशिक ने सेवा सेतु के माध्यम से कम समय में अपने बच्चों के प्रमाण पत्र बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शासन की इस तरह की सुविधाओं से आम नागरिकों को काफी सहूलियत मिल रही है। आवश्यक शासकीय दस्तावेजों के लिए अब लोगों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ता। उन्होंने इस सुविधाजनक व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सेवा सेतु पोर्टल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से नागरिकों को आवश्यक सेवाएं कम समय में उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। 

About The Author