’हड़ताल में शामिल पटवारियों पर प्रशासन की सख्ती, 4 पटवारी निलंबित’’66 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, 12 पटवारियों की सेवा में ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई’
बीजापुर, 12 नवम्बर 2026/sns/- जिले में हड़ताल में शामिल पटवारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) बीजापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 66 पटवारी हड़ताल में शामिल हैं, जबकि 17 पटवारी हड़ताल में शामिल नहीं हैं। हड़ताल में शामिल पटवारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 4 पटवारियों को निलंबित किया गया है। वहीं 66 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त तहसील उसूर के 12 पटवारियों की 13 अक्टूबर 2026 से हड़ताल समाप्ति की तिथि तक की अवधि को ब्रेक इन सर्विस घोषित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा हड़ताल में शामिल पटवारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। राजस्व संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन एवं शासकीय दायित्वों के निर्वहन को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।