लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर 18 नवंबर को
अम्बिकापुर, 12 नवम्बर 2026/sns/- सरगुजा जिले के विभिन्न विभागों में लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 18 नवंबर 2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय, अंबिकापुर में किया जाएगा।
शिविर में लंबित वेतन निर्धारण एवं पेंशन संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने प्रभारी लिपिक के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।