स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल श्री डेका

दुर्ग, 15 नवम्बर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका रविवार 15 नवम्बर को स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्हांेने आयोजित हवन में पूर्णाहुति दी। हुड़को भिलाई स्थित स्कंद आश्रम परिसर में आयोजित 29वें स्कंदषष्ठी महोत्सव भक्ति, आस्था एवं आध्यामिक उल्लास का अद्भूत संगम है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री डेका लगातार दूसरे वर्ष स्कंदषष्ठी महोत्सव में सम्मिलित हुए है। समापन दिवस रविवार को महोत्सव अंतर्गत ऋण विमोचन गणपति हवन, श्री शत्रु संहार सुब्रमण्या त्रिसदी हवन, वदुक राजा पूजा, कन्या पूजा, सुभाषिनी पूजा एवं दम्पत्ति पूजा पश्चात् महापूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी, आयोजकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  

About The Author