कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न
अम्बिकापुर, 16 नवम्बर 2026/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव अपर कलेक्टर श्री प्रताप विजय खेस्स, नगर निगम आयुक्त श्री विनय अग्रवाल सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।,
इस दौरान जिले में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों में प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों पर प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि एसडीएम अपने क्षेत्र के निर्माण कार्यों की सूची रखें, फील्ड विजिट के दौरान निरीक्षण करें।
वहीं डीएमएफ अंतर्गत वसूली प्रकरणों की स्थिति, डीएमएफ अंतर्गत अपूर्ण कार्यों की जानकारी, जाति प्रमाणपत्र एवं जन्म प्रमाणपत्र निर्माण में प्रगति की जानकारी, मुआवजा प्रकरणों सहित अन्य विषयों पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर समीक्षा की गई।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो-
बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर जिले में जारी धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने धान खरीदी की प्रगति और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो। पात्र किसानों को धान खरीदी में किसी प्रकार की समस्या ना हो, राजस्व विभाग की टीम नियमित खरीदी केंद्रों में जाकर जांच करें। उन्होंने किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या समस्या की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने निर्देशित किया तथा कहा कि सभी समितियों में उपार्जन प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से अधिक धान खरीदी वाले केंद्रों की जांच करें, अधिकारी स्वयं किसानों से मिलें। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील धान खरीदी केंद्रों में विशेष निगरानी रखें। उन्होंने टोकन सत्यापन, बारदाने की उपलब्धता, स्टेकिंग कार्य की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, शिकायत प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई होगी।
सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा-
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर विभागवार शिकायतों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने, संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान हो। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण के बाद आवेदक को आवेदन की स्थिति और की गई कार्यवाही की स्पष्ट जानकारी भी दी जाए, ताकि उसे अपनी शिकायत के संबंध में पूरी जानकारी हो।
समय सीमा में राजस्व प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश-
बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 6 माह से पूर्व के सभी प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने डीसीएस कार्य में गम्भीरता बरतने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख निर्माण कार्यों की भी तहसीलवार समीक्षा की तथा लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीमांकन, नामांतरण, त्रुटि सुधार, नक्शा बटांकन, सीमांकन, नामांतरण, आधार सीडिंग, वृक्ष कटाई, डिजिटल हस्ताक्षर, किसान किताब पत्र, जेंडर प्रविष्टि, डीसीएस सर्वे, कोटवारी भूमि, अतिक्रमण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई।