एग्रीस्टेक पंजीयन में रकबा शून्य या कम प्रदर्शित होने पर समितियों में होगा सुधार

कवर्धा, 17 नवंबर 2026/sns/- जिले में ऐसे कृषक जिन्होंने पिछले वर्ष एग्रीस्टेक पोर्टल पर अपना पंजीयन कराया था, लेकिन चालू वर्ष में उनका रकबा शून्य अथवा पूर्व की तुलना में कम प्रदर्शित हो रहा है, ऐसे किसानों के रकबा संबंधी त्रुटियों के सुधार का कार्य संबंधित समितियों में किया जा रहा है। इसी तरह तहसीलदार द्वारा फसल गिरदावरी त्रुटि का सुधार किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर देवांगन ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रभारियों को रकबा सुधार कार्य प्राथमिकता से करने के आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन किसानों के एग्रीस्टेक पंजीयन में रकबा शून्य या कम प्रदर्शित हो रहा है, वे अपनी ऋण पुस्तिका लेकर संबंधित समिति में उपस्थित हों और रकबा संबंधी त्रुटियों का सुधार अवश्य कराएं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी भूमि के रकबे का सत्यापन कराएं, ताकि धान खरीदी के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

About The Author