जनजातीय गौरव दिवस: जिले के छात्रावासों एवं आश्रमों में हुई पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता

मुंगेली, 18 नवंबर 2026/sns/- जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिले में जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, गौरवशाली इतिहास एवं महापुरुषों के योगदान के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग द्वारा संचालित जिले के सभी 37 छात्रावासों एवं आश्रमों में पेंटिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में छात्रावास एवं आश्रमों में निवासरत विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने जनजातीय जीवनशैली, लोककला, संस्कृति, परंपराओं एवं प्रकृति से जुड़ाव को रंगों के माध्यम से उकेरा। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत पर अपने विचार व्यक्त किए। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान, जनजातीय महापुरुषों के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति की भावना विकसित करना है।

About The Author