बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई

अम्बिकापुर, 18 नवम्बर 2026/sns/-   अंबिकापुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से बुधवार को  पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा बनारस रोड स्थित नो वेंडिंग जोन में अतिक्रमण एवं अवैध रूप से स्थापित गुमटियों को हटाने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान नो वेंडिंग जोन में किए गए अवैध कब्जों को हटाकर आवागमन एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने पहल की गई। नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आगामी दिनों में प्रतीक्षा बस स्टैंड एवं स्कूल रोड स्थित नो वेंडिंग जोन में भी अतिक्रमण एवं अवैध गुमटियों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने सभी व्यवसायियों एवं नागरिकों से अपील किया है कि नो वेंडिंग जोन में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग प्रदान करें।

About The Author