परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

राजनांदगांव, 20 नवम्बर 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा योग भवन पुष्प वाटिका राजनांदगांव में परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव उपस्थित थे। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के सेवा भाव एवं योजनाओं के संचालन में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 15 सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा नृत्य गान की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री राजकुमार जांबुलकर, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती दीपा शाह, जिला समन्वयक श्री किशोर माहेश्वरी सहित परियोजन अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थे।

About The Author