सीजी-एसीई योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग हेतु 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 20 नवम्बर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सीजी-एसीई (छत्तीसगढ़ असिस्टेंस फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन) योजना 2026 के तहत शिखर (भाग-1) अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए नई दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से 30 नवम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 150 सीटें, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 60 सीटें तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 80 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 नवंबर 2026 की रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 1 दिसंबर से 4 दिसंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। योजना के तहत प्राक्चयन परीक्षा की संभावित तिथि 13 दिसंबर 2026, रविवार निर्धारित की गई है। योजना की विस्तृत जानकारी एवं नियमावली विभागीय वेबसाइट https://hmstribal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी वेबसाइट से योजना संबंधी दिशा-निर्देश डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी तथा पात्रता, परीक्षा केंद्र, परीक्षा परिणाम सहित परीक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारियां भी विभागीय वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं।