जिला रोजगार कार्यालय में 26 नवम्बर 2026 को होगा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन   

 जांजगीर-चांपा, 20 नवम्बर 2026/sns/- जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर-चांपा द्वारा 26 नवम्बर दिन गुरुवार को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय आई.टी.आई. कुलीपोटा जांजगीर परिसर में प्रातः 11ः00 बजे से 3.00 बजे तक किया जायेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निजी क्षेत्र के नियोजक श्रीराम फाइनेंस कार्पाे. प्रा.लि. द्वारा फाइनेंशियल कंसलटेंट 10 पद, कलेक्शन आफिसर 10 पद, इंश्योरेंस एडवाइजर 10 पद, भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा बीमा सखी 20 पद, वेदांता स्किल स्कूल बाल्को कोरबा द्वारा होटल मैनेजमेंट 25 पद, सेविंग मशीन ऑपरेटर 35 पद एवं आदर्श होम हेल्थ केयर सर्विस सोसायटी रायपुर द्वारा केयर टेकर के 30 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वी एवं स्नातक निर्धारित की गई है। वेतनमान 7000 से 18000 व अन्य भत्ते निर्धारित है। चयनित युवाओं का कार्यक्षेत्र जांजगीर, चांपा, सक्ती एवं छत्तीसगढ़ के अन्य जिले होंगे। ईच्छुक युवा रोजगार मेला में शामिल होना चाहते है वे अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों तथा जिला रोजगार कार्यालय के रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर रोजगार मेला में शामिल हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।

About The Author