सहकारी समिति का निर्वाचन कार्यक्रम जारी
बिलासपुर, 20 नवंबर 2026/sns/-नवजागरण प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित बिलासपुर का निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार 25 नवंबर को नामांकन पत्रों की प्राप्ति, 2 दिसंबर को आमसभा आहूत की जाएगी तथा 11 दिसंबर को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा अन्य प्रतिनिधि का निर्वाचन कराया जाएगा।