तकनीकी सहायक के संविदा पदों पर भर्ती परीक्षा अब 15 दिसंबर को

कवर्धा, 27 नवंबर 2026/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत तकनीकी सहायक के संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा एवं मूल दस्तावेजों के सत्यापन की तिथि में बदलाव किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन 26 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे कार्यालय राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, जिला कलेक्टर कार्यालय कबीरधाम में आयोजित होना था। संबंधित अभ्यर्थियों को आधिकारिक सूचना की तामिली नहीं हो पाने के कारण पूर्व निर्धारित परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब यह प्रक्रिया 15 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे कार्यालय राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, जिला कलेक्टर कार्यालय कबीरधाम में आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत तकनीकी सहायक के अनारक्षित मुक्त एक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त एक पद पर संविदा नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है। संबंधित अभ्यर्थियों को संशोधित तिथि एवं समय के अनुसार परीक्षा और मूल दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित होने कहा गया है।

About The Author