छत्तीसगढ़

जिले के 72 पटवारी हुए स्थानान्तरित

अम्बिकापुर , नवम्बर 2021/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ 72 पटवारियों का स्थानान्तरण आदेश जारी किया गया है। स्थानान्तरित पटवारियों में तहसील अम्बिकापुर में कार्यरत 8, तहसील दरिमा में कार्यरत 10, तहसील धौरपुर में कार्यरत 18, तहसील उदयपुर में कार्यरत 9, तहसील लखनपुर में कार्यरत 10, तहसील सीतापुर में कार्यरत 6, तहसील बतौली में कार्यरत 6, तहसील मैनपाट में कार्यरत 5 पटवारी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *